भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के सामने गाड़ा समाज के 200 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा.कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने कोरबा में गाड़ा समाज के 200 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे ने कहा ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा की सदस्यता ले रहे। आज प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उनका हित केवल भाजपा की सरकार कर सकती है। इसलिये लोगों का मोह कांग्रेस से भंग हो चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे करती है। आज देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर पूरा भरोसा है, केंद्र सरकार एवं राज्य की भाजपा सरकार जनता के लिए कार्य करती है।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने कोई रहना नहीं चाहता है। इस दौरान संतोष गांधी, आनंद मोहन गांधी, मोहनलाल साजन, शत्रुघ्न लाल, बालकृष्ण प्रधान लाल, ईश्वर बघेल, अशोक रामलाल, लकराम चौहान, सत्यनारायण चौहान, गोरेलाल चौहान, बंधन चौहान, शांतिलाल चौहान, रवि कुमार चौहान, अश्वेंद्र चौहान आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search