
कोरबा,: कोरबा नगर पालिक निगम ने स्थानीय अधिवक्ता बालक राम बरेठ को अंशकालीन विधिक सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है। यह निर्णय मेयर इन काउंसिल की बैठक में 24 जून, 2025 को लिया गया, जिसके बाद संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।
अधिवक्ता बालक राम बरेठ अब जिला एवं सत्र न्यायालय सहित कोरबा के सभी न्यायालयों में नगर पालिक निगम कोरबा से संबंधित मुकदमों की पैरवी करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे निगम को विभिन्न कानूनी मामलों पर आवश्यक सलाह भी प्रदान करेंगे।
*कोरबा सिटी अपडेट्स:नगर निगम कोरबा ने अधिवक्ता बालक राम बरेठ को विधिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया*
Thevoicesnews
