*चलती बाइक पर चाकू से दहशत: कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1 गिरफ्तार, 5 नाबालिग पकड़ाए*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती मोटरसाइकिल पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच नाबालिगों की संलिप्तता सामने आई है।


जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को सीतामणी स्टेशन रोड क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा चलती बाइक पर चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने की घटना सामने आई थी, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने 25 मार्च 2026 को अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली।
जांच में कुल 6 लोग शामिल पाए गए, जिनमें राहुल यादव (27 वर्ष), निवासी कुंजनगर नवधा चौक, कोरबा, तथा पांच नाबालिग शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6.5 इंच लंबा धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। वयस्क आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share