ठेका श्रमिकों के भरोसे चल रहा कोरबा विद्युत विभाग का काम, 3 माह से श्रमिक भुगतान के लिए है परेशान, ऐसे में कैसे बने मेरा छत्तीसगढ़ महान

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/छत्तीसगढ़ बिजली वितरण के अंतर्गत सब स्टेशन में काम कर रहे ठेका कर्मी संघ ने वेतन विसंगति सहित 6 मुद्दों को लेकर हड़ताल की है । उनका कहना है कि काफी समय से हमारी बात नहीं सुनी जा रही है और ठेकेदार मनमानी कर रहा है। हड़ताली कर्मियों ने ठेकेदार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। कर्मियों की हड़ताल से वितरण कंपनी के नियमित स्टाफ को तीनों डिवीजन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

धरना प्रदर्शन के इस आयोजन में विशेष रूप से संयुक्त महामंत्री दर्शन कुमार रजक, जिला अध्यक्ष ललित किशोर बरेठ, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत राठौर ,जांजगीर जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार निर्मलकर ,देवाशीष राठौर ,सत्यनारायण साहू, सोनू साहू ,ओम प्रकाश साहू ,सुनील कुमार राठौर, प्रेम कुमार राठौर ,नागेंद्र राठौर , सत्यम शिवम केसरवानी ,एवं तीनों डिवीजन कटघोरा कोरबा ग्रामीण और कोरबा सिटी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share