रूमगरा में डिवाइन वर्कशॉप के माध्यम से युवाओं तक पहुँचा परम पूज्य गुरुदेव का संदेश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा/अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन दिया कोरबा के तत्वावधान में, जिला संयोजक विजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूमगरा एवं सरस्वती ज्ञान भारती रूमगरा में डिवाइन वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कन्हैयालाल चौहान ने परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को विद्यार्थियों तक पहुँचाते हुए नशा मुक्ति, चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास तथा विद्यार्थी जीवन के आदर्शों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं से व्यसनों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा गुरुदेव के व्यसनमुक्त, संस्कारवान एवं सशक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।

दिया नारी शक्ति प्रमुख सविता साहू ने परम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, त्याग, समर्पण एवं सेवा साधना से विद्यार्थियों को परिचित कराया। उन्होंने माताजी के जीवन मूल्यों, नारी जागरण, संस्कार निर्माण तथा परिवार और समाज के उत्थान हेतु किए गए उनके महान कार्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त, संस्कारित एवं आदर्श जीवन जीने का संकल्प लिया तथा गुरुदेव के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार से उमा राठौर, राधेश्याम राठौर तथा विद्यालय परिवार से किरण टांडे, रितु साहू, लखेश्वरी साहू, भारती केवट, ज्योति कश्यप, मोनिका भगत, दिव्या, रेनू स्वामी, विश्वकर्मा, नेहा राज, चित्रलेखा जगत, गायत्री साहू एवं जनक दुलारी की विशेष सहभागिता रही। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे संस्कारमय आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share