मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है जनता,भ्रष्ट निकम्मी कांग्रेस के कुशासन से पाना चाहती है मुक्ति: लखन देवांगन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/पूर्व महापौर भाजपा कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 51 अगारखार एवं लाटा बस्ती में गली गली जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेते हुए कोरबा में भाजपा का कमल खिलाने अपील किए। इस दौरान वार्ड वासियों ने समस्याओं को गिनाया। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा यहां के कांग्रेस विधायक ने 15 साल से राज किया 10 सालों से कांग्रेस के महापौर रहे और विकास के नाम पर केवल और केवल ढिंढोरा पीटते हैं सड़कों की हालत आप सभी देख रहे हैं नाली की गंदी पानी सड़कों में बह रही है। कांग्रेसियों को भ्रष्टाचार करने में फुर्सत नहीं है। जब मैं महापौर था तो अनेको भवन निर्माण एवं सांस्कृतिक मंच सीसी रोड का निर्माण कराया था। भवन तो आज भी वही है उसका भी ना मरम्मत कराया गया ना जीणोद्धार। निश्चित ही कोरबा की जनता बदलाव चाहती है। और इस बार परिवर्तन करके रहेगी। आप सभी जन आशीर्वाद दें निश्चित तौर पर भाजपा के सेवा और सुशासन के संकल्प को पूरा करेंगे। इस अवसर पर दर्री मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share