टीपी नगर चौक पर भीषण जाम में फंसे कलेक्टर, एसडीएम और निगम आयुक्त, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। शहर के व्यस्ततम टीपी नगर चौक पर सोमवार को उस समय लंबा जाम लग गया, जब रेलवे क्रॉसिंग करीब आधे घंटे तक बंद रही। इस दौरान लगातार दो ट्रेनों के आवागमन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जिले के कलेक्टर, एसडीएम और नगर निगम आयुक्त भी अपने वाहनों के साथ इसी जाम में फंस गए। काफी देर तक अधिकारियों को भी जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने ड्यूटी पर तैनात एक यातायात सिपाही को यातायात संचालन में लापरवाही को लेकर फटकार लगाई।

रेलवे फाटक खुलने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के निकलने से कुछ समय तक यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। पुलिस और यातायात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई।

टीपी नगर रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर लगने वाले जाम को लेकर स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताई और स्थायी समाधान की मांग की। बार-बार लगने वाले जाम से आम नागरिकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल, जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो गया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share