कोरबा में अदाणी फाउंडेशन का नेत्र जाँच अभियान: 25 गांवों के 3,005 लोगों की हुई जाँच, डेढ़ महीने में 35 नेत्र जाँच शिविरों का आयोजन, ⁠2303 लोगों को बांटे गए चश्मे

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा, 5 सितंबर 2026: आँखों की सही समय पर जाँच और जरूरत के अनुसार इलाज मिलने से कई लोगों को आँखों से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने कोरबा में नेत्र जाँच शिविरों की एक श्रृंखला आयोजित की। इसके तहत 25 गाँवों में कुल 35 नेत्र जाँच शिविर लगाए गए, जिनमें 3,005 लोगों की आँखों की जाँच की गई।

कोरबा पॉवर लिमिटेड, पताड़ी के सहयोग से अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह आई कैंप ड्राइव 13 जुलाई 2026 से 26 अगस्त 2026 तक चला। इस दौरान 1,745 पुरुषों और 1,260 महिलाओं ने शिविरों में पहुँचकर अपनी आँखों की जाँच कराई। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके आसपास ही नेत्र जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाने की जरूरत न पड़े।

जाँच के दौरान जरूरतमंद लोगों को कुल 2,303 चश्मे वितरित किए गए। इनमें 1,374 चश्मे पुरुषों और 929 चश्मे महिलाओं को दिए गए। इसके अलावा, जाँच में सामने आए 498 मामलों को आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया। इनमें 268 पुरुष और 230 महिलाएँ शामिल हैं। वहीं, जाँच के बाद 203 मामले सामान्य पाए गए।

इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आँखों की नियमित जाँच के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंद लोगों तक चश्मे और आगे के उपचार की सुविधा पहुँचाने का प्रयास किया गया। अदाणी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण समुदायों के करीब पहुँचाने और समय पर जाँच व उपचार में मदद करने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य इन इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन शैली के विकास में सहायता करना है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share