बालको के कैलाश नगर में बिजली संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा के बालको स्थित कैलाश नगर में बिजली और मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं बालको प्रशासन के पास पहुंचीं। हाथों में शिकायत और नाराजगी के साथ पहुंची महिलाओं ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध जताया।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बालको प्रबंधन कैलाश नगर को गोद लेने और क्षेत्र के विकास का दावा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। खासकर बिजली की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी है।


महिलाओं का कहना है कि अगर बालको ने क्षेत्र को गोद लिया है, तो यहां रहने वाले लोगों को बिजली, सड़क, पानी समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं उनका यह भी आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर उनकी तस्वीरें खिंचवाकर प्रचार तो किया जाता है, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।


इधर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और समस्या को लेकर चर्चा की। अब देखना होगा कि बालको प्रबंधन और प्रशासन की ओर से कैलाश नगर की बिजली समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share