कोरबा ब्रेकिंग : दो नटवरलाल चढ़े पुलिस के हत्थे, बोगस नंबर से चला रहे थे ट्रेलर

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बालको नगर पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से दो नटवरलाल को गिरफ्तार किया है। इनमें से रंजीत यादव बिहार के सिवान जिले का और दूसरा आसिफ हुसैन बालको नगर क्षेत्र का रहने वाला है। इन दोनों पर बोगस नंबर से ट्रेलर संचालित करने का आरोप है। मां पार्वती ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर धीरेंद्र परिहार की सूचना पर पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया। बताया गया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ियां साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की एक परियोजना में चलती हैं जिसके नंबर का उपयोग करने के साथ आरोपी अपने वाहन चला रहे थे। एक स्थान पर परिहार ने दूसरी गाड़ियों में अपने नंबर की प्लेट्स देखने के साथ इसकी जानकारी पुलिस को दी। बालको नगर पुलिस ने 420 सहित कई धाराओं के अंतर्गत आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे कार्रवाई कर रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share