*नेता प्रतिपक्ष हितानंद का सघन जनसंपर्क, वार्ड क्रमांक 31 खरमोरा घर घर किया संपर्क*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा/नगर पालिका निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में लगातार सघन जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं |

इसी तारतम्य में आज वार्ड क्रमांक 31 में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल एवं पार्षद अनिता सकुंदी यादव द्वारा भाजपा की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पाण्डेय के समर्थन में वार्ड क्रमांक 31 खरमोरा बस्ती में बैंड बाजे के साथ सघन जनसंपर्क किया गया।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने जनसंपर्क के दौरान सभी ने बस्ती में घूम-घूम कर प्रत्येक घरों में एवं दुकानों में लोगों से जनसंपर्क किया लोगों को केंद्र कि नरेंद्र मोदी जी की भाजपा सरकार की उपलब्धियां की नई उनकी योजनाएं बताएं साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा सरकार के गठन के बाद की महतारी वंदन योजना किसानों का बोनस जैसी अनेक महत्वपूर्ण कार्य भी चर्चा का विषय रहे।

जनसंपर्क के दौरान अमित टमकोरिया, सकुंदी यादव, लवलेश, डॉ राजेश राठौर, संजू शर्मा, शिव चंदेल, बूथ अध्यक्ष रमेश साहू, कृपाल सिंह, देवेंद्र चौहान, इतवार सिंह जी, मुन्नालाल जी, विपिन शर्मा, श्याम सुंदर, निर्मला कंवर, कविता साहू, ममता साहू, बसंत, अजय, छोटेलाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share