*सिटी डेंटल हॉस्पिटल,कोरबा में केक काटकर मनाया गया अंतराष्टीय आदिवासी दिवस समारोह*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा, 9 अगस्त 2024 – सिटी डेंटल हॉस्पिटल, कोरबा में आज अंतराष्टीय आदिवासी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सरफराज खान अदिवासी स्टाफ के साथ मिलकर केक काटा गया और उन्हें सम्मानित करने के लिए उपहार दिए गए।
कार्यक्रम में अस्पताल के अन्य स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर, अदिवासी स्टाफ ने अपने अनुभव साझा किए और अस्पताल के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।


कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर स्वादिष्ट केक का आनंद लिया और अदिवासी दिवस की खुशियों को साझा किया। सिटी डेंटल हॉस्पिटल, कोरबा भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम से अपने स्टाफ का मनोबल बढ़ाने और समाज में समानता और सम्मान का संदेश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share