सम्बंध से इंकार करने पर चाकू मारा पति ने,पत्नी-बेटी जख्मी,घर में आग भी लगाया

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। शराब के नशे में आए पति से जब पत्नी ने शारीरिक संबंध स्थापित करने से इनकार कर दिया तो उसने तैश में आकर मारपीट करते हुए पत्नी व पुत्री पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। पत्नी और पुत्री पर हमला करने के बाद उसने घर में आग भी लगा दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और घायल पत्नी व बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। उधर घटना के बाद पति फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली थाना अंतर्गत का है।आरोपी राजेश कुशवाहा आदतन शराबी है व अक्सर मारपीट, दुर्व्यवहार करता रहता है। पति के दुर्व्यहार और स्वभाव से तंग आकर पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ कोतवाली क्षेत्र में अलग घर में रहती है लेकिन शराबी पति वहां भी उससे विवाद करने पहुंच गया था। शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा पति अपनी पत्नी से संबंध बनाने की मांग करने लगा लेकिन उसने मना कर दिया। यह इंकार शराबी पति को नागवार गुजरा और उसने बेटी और पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। दोनों इस हमले में गम्भीर तौर पर घायल हुए हैं। इसके बाद उसने घर में आग भी लगा दिया।


कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 396, 351, 115, 326 के तहत पंजीबद्ध कर लिया है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू बी एस चौहान ने बताया कि बहुत जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share