फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली प्रेमी जोड़े की लाश,जांच में जुटी पुलिस

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

 

कोरबा में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उरगा थानांतर्गत सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलपताई स्थित एक पेड़ पर दोनों का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। दोनों कौन है और कहां के रहने वाले है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। उरगा पुलिस को सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और दोनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share