रोमांचक मुकाबले में कोरबा प्रेस क्लब ने प्रशासन को हराकर दर्ज की शानदार जीत

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में कोरबा प्रेस क्लब ने प्रशासन 11 की टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। लो स्कोरिंग रहे इस मैच में प्रेस क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। हालांकि प्रशासन की टीम ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अंत में उनके बल्लेबाज अंतिम गेंद पर जीत के लिए जरूरी 3 रन नहीं बना सके।


शासकीय ईवीपीजी कॉलेज के मैदान में रविवार को शुरू हुए अंतर विभागीय टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोरबा प्रेस क्लब ने निर्धारित 8 ओवर में 50 रन बनाए। सर्वाधिक 20 रनों का योगदान मनोज यादव ने दिया। जबकि प्रशासन की टीम से लक्ष्मी और बलराज ने तीन-तीन विकेट लिए.
51 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन 11 की टीम 48 रन ही बना पाई और कोरबा प्रेस क्लब की टीम ने दो रन से यह मैच जीत लिया। दो ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट लेने वाले दुर्गेश श्रीवास्तव को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि राजकुमार शाह ने भी दो ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिया। अंतिम ओवर में दीपक गुप्ता एक ओवर में 5 रन को बचाने में कामयाब रहे। आखरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे। लेकिन दीपक ने शानदार गेंदबाजी कर मैच बचा लिया। दूसरी पारी में प्रशासन 11 के कप्तान सत्य प्रकाश राय ने सर्वाधिक 19 रनों का योगदान दिया। कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, सचिव नागेंद्र श्रीवास्तव सहित सभी सदस्यों ने कोरबा प्रेस क्लब की क्रिकेट टीम को शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share