*ब्लैक फिल्म और पुलिस सायरन लगाकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने सिखाया सबक*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा : भौकाल दिखाने के लिए वाहन में ब्लैक फिल्म और पुलिस हूटर लगाकर घूम रहे एक युवक को रामपुर सिविल लाइन पुलिस ने सबक सिखाया। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर उस वाहन पर पड़ी, जो काले शीशे और हूटर के साथ सड़कों पर फर्राटे भर रहा था। शक होने पर पुलिस ने वाहन को रोका और जांच की, जिसमें नियमों का उल्लंघन सामने आया।

पूछताछ में पता चला कि वाहन चालक पेशे से एक सैलून संचालक है, लेकिन अपनी शान दिखाने के लिए उसने गाड़ी में ब्लैक फिल्म और पुलिस सायरन लगा रखा था। पुलिस ने तुरंत मौके पर ही गाड़ी से ब्लैक फिल्म और हूटर हटवा दिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डिक्ससेना ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में इस तरह से अवैध रूप से हूटर और काली फिल्म लगाकर घूमने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि लोग कानून का उल्लंघन न करें।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share