कोरबा पुलिस:अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाली एक महिला आरोपी गिरफ्तार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

नाम पता आरोपिया:-
सोनकुंवर पति स्व. मंगलूराम धनुहार, उम्र 40 साल, साकिन मुक्ता धनुहारपारा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा

पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिष ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  विमल कुमार पाठक द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 24.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मुक्ता धनुहारपारा निवासी सोनकुंवर धनुहार द्वारा अपने घर के पीछे गली रोड के पास में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखकर विक्रय कर रही है सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया सोनकुंवर पति स्व. मंगलूराम धनुहार, उम्र 40 साल, साकिन मुक्ता धनुहारपारा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा के कब्जा से *चार अलग अलग प्लास्टिक जरीकने में भरा कुल 35 लीटर हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब, शराब बिक्री रकम व शराब बनाने का बर्तन को बरामद कर जप्त किया गया।* आरोपिया का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 38/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share