*सड़क हादसे में युवक की मौत: एंबुलेंस और पुलिस की देरी पर सवाल*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read


कोरबा- बीती रात उरगा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद सरकारी एंबुलेंस और पुलिस की लापरवाही व देरी ने जानलेवा साबित हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।घटना उस समय की है, जब युवक उरगा से कुछ सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने 108 एंबुलेंस और डायल 112 को सूचना दी, साथ ही उरगा थाना को भी अवगत कराया गया। हालांकि, न तो एंबुलेंस समय पर पहुंची प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, युवक के बेहोश होने के बाद कंट्रोल रूम को दोबारा सूचना दी गई। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share