शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध ने ले ली युवक की जान

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला के अछोली तालाब में युवक की लाश मिली है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उरला निवासी शादीशुदा महिला का युवक अवधराज के साथ अवैध संबंध था. पिछले पांच महीने से महिला युवक के साथ उसके घर में रह रही थी. इस बात को लेकर नाराज महिला के पिता और भाई के साथ पूर्व पति ने युवक की हत्‍या की साजिश रची. मौका देख तीनों ने युवक अवधराज की गला घोंटकर हत्‍या कर दी, इसके बाद तीनों आरोपितों ने युवक के शव को अछोली तालाब में फेंक दिया.

तालाब में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने जांच के आधार पर वारदात में शामिल तीनों आरोपित बलीसिंह, रामलाल और संजू सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share