*विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण और धरती को सहेजने-संवारने का संदेश दिया, प्राकृतिक संसाधनों के बिना पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल – जितेंद्र सारथी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

*कोरबा* – *विश्व पृथ्वी दिवस 2025* : पृथ्वी एकमात्र ऐसा गृह है, जहां जीवन संभव है। ये हमारे जीवन का आधार हैं। पृथ्वी पर वायु, जल, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश और अनुकूल तापमान समेत जीवन जीने के लिए सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पृथ्वी केवल इंसानों के लिए नहीं, बल्कि सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। हालांकि वक्त के साथ सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इतना ज्यादा हो रहा है कि एक ऐसा वक्त भी आ सकता है जब सभी संसाधन खत्म हो सकते हैं।इन प्राकृतिक संसाधनों के बिना पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है।

आज जब दुनिया भर में प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, तो पृथ्वी दिवस का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं, जैसे हवा और प्रदूषित पानी, प्लास्टिक का कचरा और पेड़ों की कटाई, के बारे में जागरूक करना है। यह दिन लोगों को बताता है कि उन्हें कैसे धरती को बचाने के लिए एक साथ मिलकर काम करना होगा।

इन प्राकृतिक संसाधनों के बिना पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share