*डोकरमना गांव की लापता युवती पुणे में मिली, पुलिस ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबाthevoice। लेमरू थाना पुलिस ने अपनी सतत कोशिशों से एक 9 महीने से लापता युवती को महाराष्ट्र के पुणे शहर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को वापस लाकर परिजनों को सौंप दिया है।

थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि डोकरमना गांव की 20 वर्षीय युवती बीते 9 महीने पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर मामला थाने में दर्ज कराया गया था।

जांच के दौरान मोबाइल फोन बंद रहने और अन्य तकनीकी सूचनाओं के आधार पर युवती की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वह महाराष्ट्र के पुणे शहर में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम पुणे रवाना हुई।

पुणे में स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवती की लोकेशन ट्रेस की गई। पूछताछ में सामने आया कि युवती ने अपनी मर्जी से एक युवक से विवाह कर लिया है और वहीं रह रही थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लेमरू लाया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।

लेमरू पुलिस ने अपनी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से गुम इंसान प्रकरण को सफलतापूर्वक निपटाते हुए केस को पूर्ण कर दिया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share