*“माय छोटा स्कूल” और “लिटिल स्टेप स्कूल” का भव्य शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

कुसमुंडा, कोरबा | 15 जून 2025,कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर के सामुदायिक भवन में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल देखने को मिली, जहां नन्हे बच्चों के लिए “माय छोटा स्कूल” (नराई बोध क्षेत्र) और “लिटिल स्टेप स्कूल” (आदर्श नगर) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, क्षेत्रीय पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, महिला मंडलों की अध्यक्षाएं, सदस्यगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

छोटे बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र
शुभारंभ अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो गया। इस दौरान अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे स्कूल जरूरी हैं, जो आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी संजोकर रखें।

पर्यावरण का संदेश – पौध वितरण
कार्यक्रम के समापन में स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और पर्यावरण जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए छोटे पौधे वितरित किए गए।

स्कूल की डायरेक्टर सुमन अग्रवाल ने दी जानकारी
उन्होंने बताया कि –

“क्षेत्र के सभी नन्हे बच्चों के लिए हमने प्ले ग्रुप, एलकेजी और यूकेजी क्लासेस शुरू की हैं, जिसमें आधुनिक शिक्षा सुविधा उपलब्ध है। 15 जून से प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।”

मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन का वक्तव्य

“बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मजबूत हो, यह समाज की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। ऐसे स्कूलों की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा। मैं इस पुनीत कार्य के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई देता हूं।”

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा

“शहर के हर मोहल्ले में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। माय छोटा स्कूल जैसी पहल सराहनीय है।”

स्थानीय महिलाएं भी हुईं अभिभूत
📌 हेमा शर्मा और भुवनेश्वरी जायसवाल ने भी स्कूल के वातावरण और बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए स्कूल टीम को बधाई दी।

📸 कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, स्थानीय जनता में स्कूल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share