*कोरबा ब्रेकिंग न्यूज:-रामपुर सिविल लाइन से 9 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

 

कोरबा। जिले के रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र से 9 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह वारदात देर रात की बताई जा रही है, जब बच्ची अपने घर में गहरी नींद में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात अपहरणकर्ता उसे चुपचाप घर से उठाकर ले गए।

बच्ची के परिजनों ने जैसे ही बेटी के लापता होने की जानकारी पाई, उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। घटना का संभावित संबंध पौड़ीबहार क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है, लिहाजा पुलिस वहां भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। बच्ची के अपहरण से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और बच्ची की जल्द से जल्द बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share