*कोरबा ब्रेकिंग न्यूज:-सिविल लाइन रामपुर में नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में पुलिस की तत्परता, बालिका सकुशल बरामद*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा न्यूज़ अपडेट:-सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके से एक नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलने के बाद कोरबा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 368/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।

रात के समय हुई इस गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और बालिका की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की गई। बालिका से आवश्यक पूछताछ की जा चुकी है और उसके बयान के आधार पर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही आगे बढ़ाई है।

फिलहाल संदेही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई, जिससे क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता पर रखा है।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share