*कोरबा में स्कूली छात्रों के बीच गैंगवार: 14 वर्षीय छात्र पर ब्लेड से हमला*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा,  – कोरबा जिले में स्कूली छात्रों के बीच गैंगवार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर माध्यमिक शाला के 14 वर्षीय छात्र पर उसके ही साथ पढ़ने वाले छात्र ने ब्लेड से हमला कर दिया। यह घटना स्कूल की खेल छुट्टी के दौरान बांसबाड़ी नर्सरी में हुई। घायल छात्र के गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इसी दौरान एक छात्र ने ब्लेड निकालकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया।


सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गंभीर घटना से स्कूल प्रबंधन पूरी तरह अनजान रहा। यह प्रश्न उठता है कि स्कूल परिसर के पास इस तरह की घटना कैसे हुई और बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी छात्र की तलाश जारी है। इस घटना ने एक बार फिर स्कूली बच्चों के बीच बढ़ती हिंसा और स्कूल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share