*दुखद: सांप काटने से 11 वर्षीय रीना कुमारी यादव की मौत*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read


कोरबा, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के भाटिकुड़ा गांव में शुक्रवार देर रात सांप के काटने से 11 वर्षीय रीना कुमारी यादव की दुखद मौत हो गई। रीना पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे रीना अपने घर में सो रही थी, तभी परिजनों ने एक सांप को देखा। कुछ ही देर बाद रीना की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल सुबह 5:30 बजे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतिका के पिता कम्हन यादव ने बताया कि सांप काटने के बाद उनकी बेटी की हालत तेजी से बिगड़ी और लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share