बारिश का कहर… उफान पर प्रदेश के नदी-नाले, शहर से लेकर गांव तक अस्त-व्यस्त हुई आम जिंदगी…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

रायपुर। बीते तीन दिनों से छत्तीसगढ़ के एक कोने से दूसरे कोने तक हो रही मूसलाधार बारिश से प्रदेश के तमाम नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं शहर से लेकर गांवों में बारिश के पानी के घरों, दुकानों और स्कूलों में घुसने से आम जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है. यहां तक रायपुर के कई जगहों पर लोगों के पानी फंसे होने पर रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाना पड़ा है.शुरुआत करें राजधानी रायपुर से तो भारी बारिश के बाद धनेली नाला और सेजबहार इलाके में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया. कमर तक पहुंच गए जल स्तर के बीच फंसे लोगों को निकालने के लिए SDRF की टीम को बुलाना पड़ा. टीम में शामिल जवानों ने घरों में फंसे लोगों को नाव में बिठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share