*दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 4 बाइक जब्त*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा: दीपका पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर दीपका पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।
थाना दीपका में 26 जुलाई 2025 को प्रार्थी किरण कुमार यादव ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर हरकत में आई दीपका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील देवार (उम्र 24 वर्ष, निवासी बालौदा, जांजगीर-चांपा) को धर दबोचा।


पूछताछ के दौरान आरोपी सुनील देवार ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें हीरो एच.एफ. डिलक्स (CG12AY4211), होंडा सीबी साइन (CG12AW1976), हीरो स्प्लेंडर प्लस (CG12BK4368) और एक टीवीएस लूना शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी सुनील देवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। दीपका पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share