*सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की दूसरी वारदात: अबकी बार पूर्व खेल अधिकारी के घर से कार सहित लाखों की चोरी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा:सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 24 घंटे में चोरी की दूसरी घटना सामने आई है. कमला नेहरू महाविद्यालय के पूर्व खेल अधिकारी एस.के. शर्मा के आर.पी. नगर स्थित घर में चोरों ने सेंधमारी की. चोरों ने न सिर्फ घर का ताला तोड़ा, बल्कि घर के आंगन में खड़ी कार भी चुरा ली.
यह दूसरी बार है जब इस घर में चोरी हुई है. पहली बार केवल घर का ताला टूटा था, लेकिन इस बार चोरों ने कार सहित अन्य सामान पर भी हाथ साफ किया है. मकान मालिक एस.के. शर्मा इस समय हैदराबाद में अपने गृहग्राम गए हुए हैं.
घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके. यह घटना शहर के एक मुख्य चौराहे से कुछ ही दूरी पर हुई है, जिससे पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं.
हाल ही में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक शराब दुकान में भी चोरी हुई थी. 24 घंटे के भीतर हुई इन दो वारदातों से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस जल्द से जल्द इन चोरियों का खुलासा करने की कोशिश कर रही है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share