*कोरबा में घरेलू विवाद के चलते जवान ने की फायरिंग, दो लोगों की मौत*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा, छत्तीसगढ़ — कोरबा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जवान ने घरेलू विवाद के चलते फायरिंग कर दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में उसकी 17 वर्षीय साली और 35 वर्षीय चाचा ससुर शामिल हैं। घटना के बाद, आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मीडिया को बताया कि यह घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी की पहचान 13वीं बटालियन के आरक्षक तेजराम बिंझवार के रूप में हुई है, जो रलिया का निवासी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेजराम ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से दो लोगों पर गोली चलाई।
​मृतकों की पहचान एक 17 वर्षीय महिला (जो रिश्ते में उसकी साली थी) और 35 वर्षीय राजेश कुमार (जो रिश्ते में उसके चाचा ससुर थे) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस घटना को अंजाम देने की वजह घरेलू विवाद थी।
​पुलिस ने आरोपी आरक्षक तेजराम बिंझवार को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी सर्विस राइफल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी विवेचना पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share