*बूचड़खाने ले जाए जा रहे 7 बेजुबान बैल बचाए गए, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत 4 आरोपी सलाखों के पीछे*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

📰 अवैध पशु परिवहन करते 4 आरोपी गिरफ्तार, वाहन और 7 बैल जब्त


कोरबा (छत्तीसगढ़)। कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं का परिवहन कर उन्हें वध हेतु ले जाए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन, 7 बैल और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
🚨 मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
दिनांक 29/10/2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना उरगा पुलिस टीम द्वारा ग्राम सराईपाली पंचायत रिवापार में घेराबंदी कर दबिश दी गई। इस दौरान, एक सफेद रंग का पीकअप वाहन क्रमांक CG 29 A 4865 को रोका गया, जिसमें 07 रास बैल अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे।
वाहन चालक और उसके साथियों से पूछताछ में पता चला कि ये लोग बैलों को जशपुर जिला से उत्तर प्रदेश की ओर बूचड़खाने में वध हेतु ले जा रहे थे।
📝 वैध दस्तावेज न होने पर कार्रवाई
मौके पर पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपियों के पास पशुओं के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर वाहन चालक और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पशुओं को सुरक्षित किया और समक्ष गवाहों की उपस्थिति में बरामदगी पंचनामा तैयार किया।
⛓️ गिरफ्तार आरोपी और जप्ती का विवरण
आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (घ) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है।


🙏 पुलिस टीम की सराहना
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा उप निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में प्र.आर. 387 रामु कूर्मी, आर. 91 रामेन्द्र वर्मन, आर. 620 कमल कंवर एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

“अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस सदैव तत्पर है।”

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share