*खेल-खेल में 2 साल की मासूम ने उठा ली जानवरों के कीड़े मारने की दवा, समय पर पहुंचे परिजन*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

*कोरबा:-* गोकुलनगर, जिला जेल के पीछे रहने वाले कनैया शर्मा की 2 वर्षीय पुत्री ने लापरवाही से जानवरों के घाव पर लगने वाली कीड़े मारने की दवा खेल-खेल में उठा ली। काम पर गए पिता को घर से फोन आते ही वे तुरंत बच्ची को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।

कनैया शर्मा ने बताया कि वे काम पर थे, तभी घर से सूचना मिली कि बच्ची ने दवा उठा ली है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दवा केवल बच्ची के शरीर के अंगों पर लगी है, उसने इसका सेवन नहीं किया। इसलिए कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ और बच्ची की हालत अब स्थिर है।घटना उस समय घटी जब बच्ची घर में खेल रही थी और उसके दादाजी व मां अन्य कामों में व्यस्त हो गए।

पिता ने सभी अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को कभी अकेला न छोड़ें। घर में हमेशा कोई न कोई सदस्य उनकी निगरानी में रहे, ताकि ऐसी दुर्घटनाएं टल सकें।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share