*आधी रात की लूट का 24 घंटे में खुलासा: बाइक और नकदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

जिले में अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूट के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौकी अंतर्गत हुई इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी योगेश कुमार कंवट 25 मार्च 2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। 26 मार्च की रात करीब 2 बजे घर लौटते समय मानिकपुर बाजार के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने मारपीट कर उसकी हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।


घटना की रिपोर्ट मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन और विजय चौहान, दोनों निवासी मानिकपुर शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल और नकदी बरामद कर ली है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share