*जंगल में पेड़ से लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा। जिले के बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाकछार जंगल में उस समय सनसनी फैल गई, जब दो युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके हुए पाए गए। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (पिता– राजेंद्र कंवर) और अमित बनर्जी (पिता– दीपक बनर्जी) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जंगल के भीतर पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी।
प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share