ठेका मजदूरों का उग्र प्रदर्शन: गेवरा खदान में जीएम कार्यालय का घेराव

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read


कोरबा। एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान क्षेत्र गेवरा में ठेका मजदूरों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। मजदूरी में कथित शोषण और भुगतान में अनियमितता के आरोप लगाते हुए सैकड़ों मजदूरों ने आंदोलन तेज कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मजदूरों ने पेमेंट स्लीप और एचपीसी रेट के अनुसार मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर किसान सभा के नेतृत्व में गेवरा स्थित महाप्रबंधक (जीएम) कार्यालय का घेराव कर दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में मजदूर कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

 

मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से उन्हें तय मानकों के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी भी बनी हुई है, जिससे मजदूरों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
फिलहाल, इस पूरे मामले में खदान प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share