यातायात सुधार के लिए निगम का अभियान, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने दी गई समझाइश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर पालिका निगम ने गुरुवार देर शाम विशेष अभियान चलाया। यह अभियान सोनालिया से लेकर पुराना बस स्टैंड होते हुए सीतामढ़ी रोड तक संचालित किया गया।

अभियान का नेतृत्व निगम आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने किया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों तथा दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर तक फैलाए गए सामान को लेकर कार्रवाई करते हुए समझाइश दी गई।

निगम अमले ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों का सामान सड़क तक न फैलाएं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

निगम ने व्यापारियों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन कर शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में सहभागी बने।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share