रील के लिए बेरहमी! युवक को पीट-पीटकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल — कोरबा में सनसनी

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read


कोरबा। जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक के साथ न सिर्फ जमकर मारपीट की, बल्कि उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। घटना के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।
मामला लेमरू नगर थाना क्षेत्र के सतरेंगा का बताया जा रहा है, जहां हसदेव नदी डूबान किनारे एक युवक को घेरकर बदमाशों के समूह ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद किया और बाद में इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में युवक पर लगातार हमला करते बदमाश नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। खासकर युवाओं के बीच इस तरह की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई जा रही है।


सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर ‘वायरल होने की होड़’ में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share