रजनी कांत पटेल बने सांसद प्रतिनिधि, विद्यालय विकास का लिया संकल्प

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read


कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत लीमडीह निवासी एवं बरपाली ब्लॉक के सचिव रजनी कांत पटेल को जनभागीदारी समिति, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत द्वारा की गई है।


नियुक्ति के बाद रजनी कांत पटेल ने सांसद, स्थानीय विधायक एवं जिला अध्यक्ष मनोज चौहान सहित कांग्रेस संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के दिशानिर्देशों के अनुरूप करेंगे।
पटेल ने आगे कहा कि वे विद्यालय में छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए मूलभूत सुविधाओं के विकास, अधोसंरचना सुधार एवं छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनभागीदारी समिति के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय प्रयास किए जाएंगे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share