चरित्र शंका में पत्नी की हत्या: धारदार हथियार से हमला कर थाने पहुंचा पति, तीन बच्चों से छिना मां का साया

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरहामुड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रमाशंकर यादव और उसकी पत्नी पूर्णिमा यादव के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर रमाशंकर यादव ने पत्नी पूर्णिमा यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पूर्णिमा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

इस दर्दनाक घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। मृतका अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। गांव में घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share