FCI छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति में रामनारायण सोनी को मिली जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। भारतीय खाद्य निगम (FCI) की छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति में रामनारायण सोनी को सदस्य नियुक्त किए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए सम्मान और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

रामनारायण सोनी लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। FCI जैसी महत्वपूर्ण संस्था की राज्य स्तरीय समिति में उन्हें स्थान मिलने से क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

समिति में शामिल होने के बाद खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, किसानों और आम उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके समर्थकों ने कहा कि रामनारायण सोनी के अनुभव और कार्यशैली का लाभ समिति को जरूर मिलेगा।

नियुक्ति की घोषणा के बाद सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लगातार बधाई संदेशों का दौर जारी है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share