कोरबा में आग का तांडव: हॉस्पिटल और गर्ल्स हॉस्टल के पास धधकी नर्सरी, 3 घंटे से जल रही आग, कई जीव-जंतु जिंदा जले

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। जिले के रिसदी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सृष्टि हॉस्पिटल और गर्ल्स हॉस्टल के पास स्थित नर्सरी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पिछले करीब 3 घंटे से आग लगातार धधक रही है और आग की ऊंची लपटें व काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है।

मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलते हुए वन विभाग की नर्सरी तक पहुंचने लगी है। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के फायर वाचर भी आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। आग की चपेट में आकर कई छोटे-बड़े पेड़ जलकर राख हो गए, वहीं बड़ी संख्या में छोटे जीव-जंतु भी जिंदा जल गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आग किसी सामाजिक तत्व की करतूत हो सकती है, क्योंकि इससे पहले भी कई बार इसी नर्सरी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग चुकी है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो यह और बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले सकती है। हॉस्पिटल और गर्ल्स हॉस्टल के नजदीक लगी इस आग ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share