कांग्रेस ओबीसी विभाग कोरबा शहर के अध्यक्ष पुनः बने गजानंद साहु

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में गजानंद साहु को एक बार फिर कांग्रेस ओबीसी विभाग कोरबा शहर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर तथा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी की अनुशंसा पर की गई। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर ने नियुक्ति आदेश जारी किया।

गजानंद साहु को पुनः यह जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, राजेंद्र तिवारी, एडी जोशी, बसंत चंद्रा, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, इकबाल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

नियुक्ति के बाद गजानंद साहु ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। इस दौरान संगीता श्रीवास, संजीदा बेगम, मनमोहन राठौर, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, कुसुम भगत, हरवेंद्र सिंह, राजेश यादव, अमन पटेल और मनोज पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर गजानंद साहु ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरबा शहर में कांग्रेस ओबीसी विभाग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share