जिला महासचिव ओम गवेल का कुसमुंडा में भव्य स्वागत,सम्मान

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा – छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कोरबा जिला में महासचिव के पद में नव नियुक्त ओम गवेल का आज रविवार को कुसमुंडा क्षेत्र में कुसमुंडा छत्तीसगढ़ श्रम जीवी पत्रकार संघ और कुसमुंडा प्रेस क्लब के द्वारा


भव्य स्वागत और सम्मान कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रथम ओम गवेल को संगठन द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया, जिसके उपरांत कुसमुंडा श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक राजू चंद्रा, अमरीक सिंग रिंकू द्वारा ओम गवेल को माला पहना कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर व्यपारी संघ कुसमुंडा के सदस्यों से भी ओम गवेल को फूल माला पहना कर सम्मान किया गया। ओम गवेल ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। इस कार्यक्रम में राजू चंद्रा अमरीक सिंह रिंकू, नागेन्द्र विश्वकर्मा,,अभिषेक आदिले नरेश महंत, ओंकार यादव, सतपाल सिंह, कुलदीप मीरी कुलदीप साहू मनीष महंत उपस्थित रहे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share