डेढ़ साल से फरार डीजल चोरी गिरोह का मास्टरमाइंड दबोचा गया, 10 हजार का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

 

कोरबा। जिले में लंबे समय से खदानों से डीजल चोरी कर पुलिस और प्रशासन के लिए सिरदर्द बने गिरोह पर आखिरकार कोरबा पुलिस ने बड़ा शिकंजा कस दिया है। गेवरा और कुसमुंडा क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोरी गिरोह के मास्टरमाइंड नवीन कश्यप को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। नवीन कश्यप पिछले डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


पुलिस के अनुसार यह गिरोह खदान क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर डीजल चोरी कर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2500 लीटर चोरी का डीजल भी बरामद किया था।
मुखबिर की सूचना ने खोला राज
बताया जा रहा है कि 1 जून 2026 की रात थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीजल चोरी गिरोह का सरगना नवीन कश्यप जांजगीर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान उसके दो सहयोगी परमेश्वर सारथी और सब्बीर मेमन को भी गिरफ्तार किया गया।


गिरोह के इस्तेमाल की दो स्कार्पियो भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो स्कार्पियो वाहन भी जब्त किए हैं। जब्त वाहनों के नंबर CG 28 P 6555 और CG 12 BU 6064 बताए गए हैं।


पहले भी दर्ज हैं गंभीर अपराध
डीजल चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना दीपका में पूर्व से दर्ज अपराधों के तहत कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
खदान क्षेत्रों में मचा हड़कंप
डीजल चोरी गिरोह के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद खदान क्षेत्रों में सक्रिय अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है तथा जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share