जानलेवा हमला और 60 हजार की लूट: चार आरोपी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का सख्त एक्शन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा में भाजपा किसान मोर्चा मंडल मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमला और लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण खांडे, लक्ष्मी खांडे, संदीप खांडे और गंगाराम रात्रे शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोरबा पुलिस ने उन्हें कोसाबाड़ी से जिला जेल तक पैदल जुलूस निकालकर ले जाया, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश गया।


गौरतलब है कि भुलसीडीह गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा मंडल मंत्री एवं पोल्ट्री व्यवसायी कपिलेश्वर धीरज पर देर रात घर लौटते समय लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की, मारपीट की और 60 हजार रुपये नकद भी लूट लिए। उन्होंने यह भी दावा किया था कि नशे के कारोबार का विरोध करने के कारण उन पर हमला किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया। मामले में पुलिस की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share