“चोर बेखौफ, पुलिस पर सवाल! सूने घर का ताला तोड़ स्प्लेंडर और एक्टिवा लेकर फरार, बुधवारी बस्ती में दहशत”

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read


कोरबा। शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे बेखौफ होकर सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला केसीसी कॉलेज के समीप बुधवारी बस्ती का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ करने की कोशिश की और आखिर में नई स्प्लेंडर बाइक तथा करीब एक साल पुरानी एक्टिवा स्कूटी चोरी कर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, मकान मालिक के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और पूरे घर को खंगाल डाला। बदमाशों ने अलमारी का ताला भी तोड़ दिया, लेकिन उसमें ज्यादा कीमती सामान नहीं मिलने पर घर के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटी लेकर फरार हो गए।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की रात्रि गश्त और कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद चोरों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share