फर्जी सर्प रेस्क्यूर सूची से सावधान रहें, केवल वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा अधिकृत रेस्क्यू टीम को ही दें रेस्क्यु कार्य हेतु सूचना – कोरबा वन मण्डल

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

*कोरबा* – सोशल मीडिया पर शिव फाउंडेशन के नाम से एक सूची प्रसारित की जा रही है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के सर्प रेस्क्यू करने वाले व्यक्तियों के मोबाइल नंबर प्रकाशित किए गए हैं, इस संबंध में कोरबा वन मण्डल की वनमण्डलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देशानुसार उपवनमंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी ने स्पष्ट किया है कि उक्त सूची में शामिल व्यक्तियों को वन विभाग द्वारा सर्प अथवा अन्य वन्यजीवों के रेस्क्यू कार्य के लिए किसी भी प्रकार की आधिकारिक मान्यता या अनुमति प्रदान नहीं की गई है।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि सर्प या अन्य वन्यजीव से संबंधित किसी भी सूचना के लिए केवल वन विभाग द्वारा अधिकृत रेस्क्यू टीम अथवा विभाग के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर ही संपर्क करें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अप्रामाणिक मोबाइल नंबरों पर सूचना देना या उन्हें रेस्क्यू कार्य के लिए बुलाना जनसुरक्षा एवं वन्यजीव संरक्षण, दोनों ही दृष्टि से जोखिमपूर्ण हो सकता है।

वन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना विभागीय अनुमति एवं आवश्यक प्रशिक्षण के वन्यजीवों का रेस्क्यू करना विधिसम्मत नहीं है, ऐसे मामलों में वन्यजीवों को नुकसान पहुँचने के साथ-साथ आम नागरिकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है, प्रशिक्षित एवं अधिकृत रेस्क्यू दल निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही रेस्क्यू कार्य करते हैं।

कोरबा वन मण्डल ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी फर्जी सूची, भ्रामक संदेश या अपुष्ट जानकारी को साझा न करें, यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति स्वयं को वन विभाग का अधिकृत रेस्क्यूर बताकर कार्य करता है, तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालय अथवा कोरबा वन मण्डल को दें।

*आधिकारिक एवं सुरक्षित रेस्क्यू के सकारात्मक परिणाम:-*
एन सी डी सी स्कूल सुभाष ब्लॉक में आज सूबेदार / उप निरीक्षक (SI) संवर्ग / प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) एक्जाम सेंटर था जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का आना चालू हो गया था तभी स्कूल के गेट में एक सांप दिखाई दिया जिस पर तत्काल स्कूल मैनेजमेंट ने वन विभाग रेस्क्यु टीम जितेंद्र सारथी को सूचना दिया फिर थोड़ी देर बाद वहां पहुंच कर कॉमन वुल्फ ( दण्ड करैत) नामक विषहीन सांप का रेस्क्यु किया गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेन्द्र सारथी Contact no. 8817534455

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share