मानिकपुर लूटकांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की वारदात के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर की सूचना और लगातार दबिश के बाद गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को प्रार्थी दीपक ठाकुर ने मानिकपुर सहायता केंद्र में शिकायत दर्ज कराई थी कि देर रात करीब 2:30 बजे ददरखुर्द क्षेत्र में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और 20 से 22 ग्राम सोने की चेन तथा 70 हजार रुपये नकद सहित करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली थी।

मामले में थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, तकनीकी विश्लेषण किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। इस प्रकरण में पहले ही एक आरोपी के खिलाफ चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी लगातार फरार थे।

कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर तंत्र की मदद से उनकी लोकेशन का पता लगाया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपी

  • सोमनाथ सेनगुप्ता उर्फ सोमू
  • सोमनाथ अग्रवाल उर्फ सोमू अग्रवाल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत फरार, आदतन एवं गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share