सीतामणी चौक में श्रीमद्भागवत कथा का छठवां दिन भक्तिमय माहौल में संपन्न, प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने लिया आशीर्वाद

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। सीतामणी चौक में कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।
कथा के छठवें दिन प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव दिनेश राज, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह एवं कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव विशेष रूप से कथा स्थल पहुंचे। सभी पदाधिकारियों ने व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य तारेंद्र कृष्ण महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।


इस अवसर पर कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर कथा का आनंद लेते रहे। कथा के समापन पर “जय श्रीकृष्ण” और “राधे-राधे” के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share