कोरबा। संसद भवन परिसर में राम मंदिर, पुजारियों, सनातन धर्म और भगवाकार्यक्रम का नेतृत्व धर्म सेना के जिला अध्यक्ष साकेत शर्मा ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच के बाहर सनातन धर्म, सनातन परंपरा और भगवान श्रीराम के प्रति कथित आपत्तिजनक व्यवहार से देशभर के सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों की धर्म सेना कड़े शब्दों में निंदा करती है और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।न श्रीराम को लेकर कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणी और प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को धर्म सेना जिला कोरबा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप सांसद पप्पू यादव तथा अन्य विपक्षी नेताओं का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व धर्म सेना के जिला अध्यक्ष साकेत शर्मा ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच के बाहर सनातन धर्म, सनातन परंपरा और भगवान श्रीराम के प्रति कथित आपत्तिजनक व्यवहार से देशभर के सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों की धर्म सेना कड़े शब्दों में निंदा करती है और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
प्रदर्शन में धर्म सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा संगठन हमेशा सनातन समाज की भावनाओं की रक्षा के लिए आवाज उठाता रहेगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष मनीष भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कोरबा महानगर अध्यक्ष अनिल निषाद, हनुमान चालीसा प्रमुख दीपक पटेल, जिला संरक्षक राधेश्याम सिंह, संतोष केंवट, सक्षम बनाफर, मोहित वाधवानी, शिवा, भरत पटेल, अखिल सिंह सहित धर्म सेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


